UP News:अखिलेश यादव को महिलाओं का आगे बढ़ना हज़म नही हो रहा है,रजनी तिवारी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री |

मंत्री रजनी तिवारी ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा के महिलाओं का आगे बढ़ना उन्हें हजम नही हो पा रहा है

Sep 20, 2023 - 17:21
Sep 20, 2023 - 17:26

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से आए महिला आरक्षण बिल पर जहां लोक सभा में चर्चा शुरू है वहीं इसको लेकर राजनीति भी गरमा गई है,आज उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में अपने दौरे पर पहुंची उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने अखिलेश और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा के महिला आरक्षण बिल आया है और आप देखिए की चुनाव में कितनी महिलाओं को मायावती ने टिकट दिया था,उनको तो प्रशंसा करनी चाहिए की महिला आरक्षण बिल आया है,महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है और आप जहां भी जाएंगी किसी भी महिला से बात करेंगे तो वो मोदी जी को धन्यवाद दे रही हैं।

 मंत्री रजनी तिवारी ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा के महिलाओं का आगे बढ़ना उन्हें हजम नही हो पा रहा है ,उन्होंने कहा के उनकी संवेदनशीलता दिखाई दे रही है महिलाओं के प्रति, ऐसे समय में जब पूरा प्रदेश सराहना कर रहा है मोदी जी की, उनको तो मोदी जी का आभार प्रकट करना चाहिए लेकिन उनको महिलाओं का आगे बढ़ना हजम नही हो रहा है तो ऐसे में महिलाओं के प्रति उनकी क्या सोच है वो दिखाई दे रही है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

TARIQ AHMAD My name is Tariq Ahmed, I am a resident of Bahraich district of Uttar Pradesh, I am a journalist, I have been doing journalism for 10 years.