Vidyut Jammwal: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल पर आई बड़ी मुसीबत ?

हेलो मुंबई न्यूज़ डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक, एक्टर को मुंबई की रेलवे पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, विद्युत जामवाल पर अपनी फिल्मों में जोखिम (Vidyut Jammwal) भरे एक्शन करने का आरोप लगा  है।

Feb 10, 2024 - 20:20
Vidyut Jammwal: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल पर आई बड़ी मुसीबत ?
Vidyut Jammwal Big trouble for Bollywood actor Vidyut Jammwal

अपनी फिल्मों में जबरदस्त  एक्शन करने वाले बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। हेलो मुंबई न्यूज़ डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक, एक्टर को मुंबई की रेलवे पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, विद्युत जामवाल पर अपनी फिल्मों में जोखिम (Vidyut Jammwal) भरे एक्शन करने का आरोप लगा  है।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के बांद्रा कार्यालय से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें विद्युत जामवाल को पुलिस थाने में देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, एक्टर को कथित तौर पर जोखिम भरे स्टंट करने के चलते हिरासत में लिया गया। हालांकि अभी तक आरोप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वेबसाइट के मुताबिक, आरपीएफ ऑफिस बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित है।

आपको बता दें कि बीते  शुक्रवार को ही विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म ‘क्रेक’ (Crakk) का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें उन्हें खतरनाक एक्शन सीक्वेंस करते देखा गया था। दरअसल  विद्युत जामवाल बॉलीवुड में खतरनाक स्टंट करने के लिए जाने जाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sunil Tiwari Sunil Tiwari is a news writer and editor with a passion for journalism and storytelling.