Maharashtra Politics: अशोक चव्हाण के इस्तीफे पर बोले जय राम रमेश , ‘पार्टी पर नहीं पड़ेगा कोई असर’

सोमवार (12 फरवरी ) सुबह महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से हमेशा के लिए किनारा कर लिया । पूर्व CM अशोक चव्हाण के इस्तीफे से महाराष्ट्र की सियासत फिर गरमा गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

Feb 12, 2024 - 19:05
Maharashtra Politics: अशोक चव्हाण के इस्तीफे पर बोले जय राम रमेश , ‘पार्टी पर नहीं पड़ेगा कोई असर’
Maharashtra Politics Jai Ram Ramesh said on Ashok Chavan's resignation 'There will be no impact on the party'

Maharashtra Politics: सोमवार (12 फरवरी ) सुबह महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से हमेशा के लिए किनारा कर लिया । पूर्व CM अशोक चव्हाण के इस्तीफे से महाराष्ट्र की सियासत फिर गरमा गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।  अशोक के पार्टी छोड़ने पर अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

Maharashtra Politics: बीजेपी की वॉशिंग मशीन बहुत ताकतवर है 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने पर कहा कि अशोक चव्हाण के लिए वफादारी और विचारधारा  से ऊपर शायद देश में चलने वाली बीजेपी की वॉशिंग मशीन है।

‘पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा’
जयराम रमेश ने कहा कि अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने से थोड़ा अफसोस तो है, लेकिन इससे कांग्रेस पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जयराम रमेश ने बिना नाम लिए अशोक चव्हाण पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि उनके जाने से पार्टी टूट जाएगी।

कांग्रेस ने चव्हाण को बहुत कुछ दिया’
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि, ‘कांग्रेस ने अशोक चव्हाण को बहुत कुछ दिया है, वो भी उनकी योग्यता से बढ़कर। उनके जाने से पार्टी पर असर नहीं पड़ेगा। बल्कि नए लोगों और युवाओं के लिए रास्ता खुलेगा।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sunil Tiwari Sunil Tiwari is a news writer and editor with a passion for journalism and storytelling.