Bahraich news- भाजपा के प्रति जनता का विश्वास मजबूत,विधायक सुभाष त्रिपाठी

यूपी के बहराइच में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि इस बार लोक सभा चुनाव में भाजपा 400 सीटों से ज्यादा लाएगी,भाजपा में जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Mar 14, 2024 - 22:06
Mar 14, 2024 - 22:41
Bahraich news- भाजपा के प्रति जनता का विश्वास मजबूत,विधायक सुभाष त्रिपाठी
BJP MLA Subhash Tripathi

यूपी के बहराइच में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि इस बार लोक सभा चुनाव में भाजपा 400 सीटों से ज्यादा लाएगी,भाजपा में जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा पयागपुर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुजूरपुर में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह सत्या के प्रतिष्ठान पर विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर किया गया।

 इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुभाष त्रिपाठी ने कहा भाजपा संगठन आधारित दल है कार्यकर्ता ही चुनाव जिताने का कार्य करता है श्री त्रिपाठी ने कहा कि संगठन चलाने के लिए कार्यकर्ता, कार्यालय, कार्यक्रम एवं कोष की आवश्यकता होती है। भाजपा का संगठन मजबूत है कार्यालय खुल जाने से चुनाव का प्रचार- प्रसार और तीव्र हो जाएगा। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा इस बार भाजपा को पूरे देश में 400 से अधिक सीटें मिलेगी भाजपा के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा उमाशंकर तिवारी व विधानसभा प्रभारी दीपक सत्या,संयोजक निशंक त्रिपाठी जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष राज कुमार शुक्ला, त्रिलोकी चौबे, ओम प्रकाश यादव, कमलेश सिंह, अशोक शुक्ला,ग्राम प्रधान गण मनोज सिंह, राहुल सिंह, मनोज मिश्र, पप्पू त्रिपाठी, पप्पू मिश्र, ललित सिंह, अतुल सिंह, अजय तिवारी, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

TARIQ AHMAD My name is Tariq Ahmed, I am a resident of Bahraich district of Uttar Pradesh, I am a journalist, I have been doing journalism for 10 years.