Breaking News: पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन भारत रत्न से होंगे सम्मानित

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा की है। साथ ही पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को भी भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है।

Feb 9, 2024 - 13:10
Breaking News: पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन भारत रत्न से होंगे सम्मानित
Breaking News: Former PM Chaudhary Charan Singh, Narasimha Rao, scientist MS Swaminathan will be honored with Bharat Ratna.

Big Breaking: देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा की है। साथ ही पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को भी भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बताया है। साथ ही वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sunil Tiwari Sunil Tiwari is a news writer and editor with a passion for journalism and storytelling.