विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक त्यौहार, आइये जाने महत्व,पूजन विधि और शुभ मुहूर्त|

दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार आज मनाया जा रहा है | आज के दिन ही भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी, इसी दिन देवी मां की प्रतिमा विसर्जन भी होता है, आज के दिन ही अस्त्र शस्त्रों की पूजा की जाती है और विजय पर्व मनाया जाता है, आइए आपको विजयादशमी पर्व का महत्व और पूजन विधि बताते हैं|

Oct 24, 2023 - 10:42
विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक त्यौहार, आइये जाने महत्व,पूजन विधि और शुभ मुहूर्त|
विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक त्यौहार, आइये जाने महत्व,पूजन विधि और शुभ मुहूर्त|

न्यूज़ 21

दिल्ली|

Dussehra 2023: दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार आज मनाया जा रहा है | आज के दिन ही भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी, इसी दिन देवी मां की प्रतिमा विसर्जन भी होता है, आज के दिन ही अस्त्र शस्त्रों की पूजा की जाती है और विजय पर्व मनाया जाता है, आइए आपको विजयादशमी पर्व का महत्व और पूजन विधि बताते हैं|

इस दिन सबसे पहले देवी और फिर भगवान राम की पूजा करें, पूजा के बाद देवी और प्रभु राम के मंत्रों का जाप करें, अगर कलश की स्थापना की है तो नारियल हटा लें, उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें, कलश का जल पूरे घर में छिड़कें,ताकि घर की नकारात्मकता समाप्त हो जाए|

जिस जगह आपने नवरात्रि मे पूजा की है, उस स्थान पर रात भर दीपक जलाएं, अगर आप शस्त्र पूजा करना चाहते हैं तो उस पर तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधें|

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल दशमी तिथि  कल शाम शाम 5 बजकर 44 मिनट से आज दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगी|

इसीलिए आज उदया तिथि होने के चलते विजयदशमी मनाई जा रही है, बता दें आज सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा.श, फिर दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा, पूजा के लिए ये दोनों ही मुहूर्त शुभ बताये गये हैं|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sunil Tiwari Sunil Tiwari is a news writer and editor with a passion for journalism and storytelling.