Farmer Protest 2024: आज किसानों का दिल्ली कूच , 70 हजार जवान तैनात

पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने सहित कई मांगों को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन करने की पूरी तैयारी कर ली है। आज सुबह 10 बजे किसान संगठन दिल्ली रवाना होगा।

Feb 13, 2024 - 09:54
Farmer Protest 2024: आज किसानों का दिल्ली कूच , 70 हजार जवान तैनात
Farmer Protest 2024 Farmers march to Delhi today 70 thousand soldiers deployed

Farmer Protest 2024: पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने सहित कई मांगों को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन करने की पूरी तैयारी कर ली है। आज सुबह 10 बजे किसान संगठन दिल्ली रवाना होगा। वे सड़कों पर उतर कर केंद्र पर अपनी मांगों का दबाव बना रहे हैं।


पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठन आज सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। किसान इस बार भी अपनी मांगों को लेकर  विरोध कर रहे हैं, 2021 के प्रदर्शन की तरह। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। किसानों का उत्साह देखते हुए राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Kisan Andolan: ‘दिल्ली की कूच को तैयार खड़े हैं किसान’

प्रदर्शनकारियों और राशन से लदे ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसानों के काफिले पंजाब और हरियाणा की सड़कों पर हैं, जो दिल्ली की ओर जाने के लिए तैयार हैं. बैठक के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) समन्वयक जगजीत सिंह दल्लेवाल ने मीडिया को बताया कि केंद्र उनकी शिकायतों का निवारण करने में विफल रहा है, इसलिए किसानों ने 13 फरवरी को अपना नियोजित विरोध जारी रखने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार किसानों की मांगों के संबंध में सिर्फ समय गुजारने की कोशिश कर रही है.”

दल्लेवाल ने कहा कि कोई नया प्रस्ताव नहीं आया है। सभी प्रस्ताव पुराने थे। हम संघर्ष नहीं चाहते। हम प्रत्येक मुद्दे पर चर्चा करना चाहते थे। लेकिन सरकार बस समय बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने अधिक समय की मांग की। हमने सरकार से कहा कि वह इस पर विचार करे और एक निर्णय ले ले, लेकिन वह नहीं किया। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। मंगलवार सुबह 10 बजे से हम दिल्ली चले जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sunil Tiwari Sunil Tiwari is a news writer and editor with a passion for journalism and storytelling.