Delhi Liquor Scam:शराब घोटाले की जद में आए आप सांसद संजय सिंह पर ईडी कस रही शिकंजा, करीबियों पर भी ही प्रवर्तन निदेशालय की नजर|

जानकारी यह भी मिल रही है कि संजय सिंह की रिमांड मांगते समय ईडी ने सर्वेश के नाम का भी जिक्र किया था, ईडी सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह के कहने पर ही सर्वेश मिश्रा को दो बार में दो करोड़ रुपये मिले। 

Oct 6, 2023 - 11:50
Oct 6, 2023 - 11:51
Delhi Liquor Scam:शराब घोटाले की जद में आए आप सांसद संजय सिंह पर ईडी कस रही शिकंजा, करीबियों पर भी ही प्रवर्तन निदेशालय की नजर|
आप सांसद संजय सिंह

न्यूज़ 21

दिल्ली|

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब उनके करीबी सहयोगियों पर भी प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसता जा रहा है। 

ईडी ने संजय सिंह के करीबी विवेक त्यागी, सर्वेश मिश्रा और कंवरबीर सिंह को पूछताझ के लिए समन भेजा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक ईडी इन तीनों को संजय सिंह के सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। संजय सिंह फिलहाल 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर हैं। ईडी का दावा है कि संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश मिश्रा को दो बार में दो करोड़ रुपये संजय सिंह की ओर से मिले। इसके साथ ही संजय सिंह के पीए विजय त्यागी को शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा की कंपनी अरालियास हॉस्पिटैलिटी के बिजनेस में हिस्सेदारी दी गई थी। 

जानकारी यह भी मिल रही है कि संजय सिंह की रिमांड मांगते समय ईडी ने सर्वेश के नाम का भी जिक्र किया था, ईडी सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह के कहने पर ही सर्वेश मिश्रा को दो बार में दो करोड़ रुपये मिले। यहां आपका यह जानना भी जरूरी है कि सर्वेश मिश्रा आंदोलन के समय से संजय सिंह के सहयोगी रहे हैं, सर्वे आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भी  हैं। इसके अलावा सर्वेश सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं,वे संसद के कामकाज में भी संजय सिंह के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। 

वहीं विवेक त्यागी भी संजय सिंह की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, विवेक को हापुड़ में जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है,यह भी आंदोलन की शुरुआत से ही संजय सिंह के साथ जुड़े रहे हैं।

सुनवाई के दौरान ईडी ने संजय सिंह की हिरासत की मांग करते हुए कहा कि कई लोगों से पूछताछ और उनका आमना-सामना कराया जाना बाकी है। 

एजेंसी ने कहा कि वह संजय सिंह के फोन से निकाले गए डेटा को लेकर भी उनसे पूछताछ करना चाहती है। ईडी ने आरोप लगाया कि संजय सिंह को दो किस्तों में तीन करोड़ रुपये मिले। ईडी ने कहा, “पैसा उनके आवास पर पहुंचाया गया। 

दिनेश अरोड़ा ने उनसे (पैसे पहुंचने के बारे) में पूछा, तो उन्होंने (सिंह ने) इसकी पुष्टि की। जांच में पता चला है कि दो करोड़ नकद दिया गया था। संजय सिंह को शराब घोटाले में कुल तीन करोड़ रुपये दिए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow