कांग्रेस विधायक ने स्मृति ईरानी को बताया बुढ़िया,कहा राहुल को फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे |

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फ्लाइंग किस मामले में घिर गए हैं, एक तरफ सत्ता पक्ष के सांसदों ने उनके खिलाफ शिकायत की है तो वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के कांग्रेस नेता अपने बयानों से उनकी मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं| न्यूज़ 21 हिन्दी| नवादा, बिहार|

Aug 11, 2023 - 15:03
Aug 11, 2023 - 17:41
कांग्रेस विधायक ने स्मृति ईरानी को बताया बुढ़िया,कहा राहुल को फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे |
CONGRESS MLA NITU SINGH

कांग्रेस विधायक ने स्मृति ईरानी को बताया बुढ़िया,कहा राहुल को फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे |

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फ्लाइंग किस मामले में घिर गए हैं, एक तरफ सत्ता पक्ष के सांसदों ने उनके खिलाफ शिकायत की है तो वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के कांग्रेस नेता अपने बयानों से उनकी मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं|

कांग्रेस विधायिका के बिगड़े बोल, फ्लाइंग किस विवाद में नीतू सिंह ने दिया विवादित बयान|
फ्लाइंग किस मामले में राहुल गांधी के बचाव में अब कांग्रेस की नवादा की हिसुवा विधानसभा विधायक नीतू सिंह भी उतर आई हैं और उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़नी तय हैं,दरअसल विधायक द्वारा दस अगस्त को फ्लाइंग किस मामले पर एक समाचार चैनल को बयान देते हुए कहा गया कि राहुल गांधी को लड़कियों की कमी नहीं है, फ्लाइंग किस देना ही होगा तो किसी लड़की को देंगे, 50 साल की बुजुर्ग महिला को क्यों देंगे?


उन्होंने पूरे मामले में राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने आरोप के संबंध में पूरा वीडियो देखा है, उन्हें कुछ भी गलत नहीं दिखा|

नीतू सिंह ने स्मृति पर की विवादित व्यक्तिगत टिप्पणी|
नीतू सिंह यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने स्मृति ईरानी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो महिला दोस्त स्मृति ईरानी की सहेली थी उसके पति को ही लेकर स्मृति ईरानी भाग गईं, फिर शादी की, यह किसी से छुपा नहीं है, ऐसी महिला हमारे राहुल जी पर कटाक्ष करती है,उसको खुद ही शर्म आना चाहिए| उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर लगाया गया आरोप पूरी तरह निराधार है, 2024 में समझ में आ जाएगा कि विपक्षी दलों की एकता कैसी है| 

स्मृति ईरानी ने मणिपुर हिंसा मामले को दबाने के लिए लगाया आरोप?

विधायक नीतू सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले अपनी गिरेबान में झांक ले फिर दूसरे पर सवाल उठाए,नीतू सिंह के मुताबिक मणिपुर की हिंसा की आवाज को दबाने के लिए बीजेपी द्वारा फ्लाइंग किस का षड्यंत्र रचा गया है जिससे राहुल गांधी की छवि धूमिल हो और मणिपुर पर  सरकार की विफलताओं को छिपाया जा सके|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow